शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में मानव श्रृंखला बनाकर दिया गया मतदान का संदेश

Date:

Share post:

कोरबा -: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सौरभ कुमार एवं जिला नोडल स्वीप व मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप के मार्गदर्शन में सीमा पात्रे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से जिले के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ मानव श्रृंखला का निर्माण कर मतदाताओं को जागरूक व प्रोत्साहित किया गया। श्रृंखला के माध्यम से महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। जिसमें मतदान जागरूकता संबंधी संदेश लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सबकी है जिम्मेदारी, छोड़ कर अपने सारे काम, पहले करेंगे हम मतदान जैसे नारे भी लगाए गए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...