बांकी मोंगरा -: घुड़देवा के सामुदायिक भवन में संवेदना ब्लड बैंक के तत्वाधान में, इंसानियत एवं मनावता का प्रचार करते हुए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 03 दिसंबर को संकल्प फाउंडेशन कोरबा के द्वारा कराया गया। शिविर में 05 महिलाओं सहित कुल 84 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान देकर समाज के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। शिविर में रक्तदान करने वालों ने महिलाएं और युवतियां भी शामिल हुई। पहली बार रक्तदान करने भी बड़ी संख्या में इस महान कार्य में अपनी आहुति देने पहुंचे। संकल्प फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया की आने वाले समय में होने वाले रक्तदान शिविर में और अधिक संख्या में पहुंच कर रक्तदान करने आह्वान किया है।



