सक्ति;-करोड़ों के शासकीय भूमि पर प्राइवेट स्कूल, जाँच कार्यवाही ठंडे बस्ते में।….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-सक्ती जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर भोथिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सेंदुरस के डोंगिया-सेंदुरस मुख्य मार्ग में नाला किनारे की शासकीय भूमि जिसका खसरा न. 449/1 एवं रकबा 1.8380 हे. करीब 4.54 एकड़ भूमि है वर्तमान में इस जमीन  की कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये है जिस पर समीद खान द्वारा अवैध कब्जा करके प्राइवेट अरुणोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंदुरस संचालित किया जा रहा है।यह स्कूल भ्रष्टाचार के बुनियाद पर टिका हुआ है सत्र 2016-17 में सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग जांजगीर से 1 लाख एवं 2012-13 में विधायक निधि से 2 लाख रुपए अनुदान राशि समीद खान ने लिया जो कि सीधा भ्रष्टाचार है क्योंकि स्कूल संचालक बच्चों से फीस लेता है तो अनुदान क्यों? कोरोना काल मे स्कूल बंद था  फिर भी समीद खान द्वारा फीस लिया गया ,पूर्व में  अवैध कब्जा से संचालित उक्त निजि स्कूल को हटाने से सम्बंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती को लिखित शिकायत किया  गया लेकिन अबतक इस मामले में कोई कार्यवाही नही कि गई।

ये माँगे हैं
अरुणोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंदुरस की मान्यता रद्द हो
स्कूल के अबतक के आय व्यय की जाँच हो
स्कूल संचालक समीद खान के चल-अचल ,बेनामी संपत्ति की जाँच हो
शासकीय भूमि से बेदखली की कार्यवाही एवं बुलडोजर से अवैध कब्जा हटाया जाये

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...