समय पर निर्माण कार्यों को पूर्ण करने तथा लक्ष्यो के अनुरूप योजनाओं में प्रगति परिलक्षित करें-सीईओ जिपं

Date:

Share post:

ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा कर जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश

अनूपपुर 13 दिसंबर 2025/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में लक्ष्यो के अनुरूप कार्यों में प्रगति परीक्षित करने के निर्देश दिए हैं।  जिला पंचायत सीईओ ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में कार्यों की समीक्षा करते हुए उक्ताशय के निर्देश दिए।
बैठक में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद स्तरीय अधिकारी, सहायक यंत्री, उप यंत्री उपस्थित थे।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने आजीविका मिशन के सीएलएफ एवं वीओ व एसएचजी की लोकोस में कट ऑफ एंट्री के प्रगति की समीक्षा करते हुए फीडिंग की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने केवाईसी के कार्यों में अपेक्षाकृत प्रगति नहीं प्रलक्षित होने पर असंतोष जताया उन्होंने अनूपपुर, कोतमा एवं जैतहरी के खंड समन्वयकों के दिसंबर माह के वेतन पर प्रगति आने तक रोक लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने आजीविका मिशन अंतर्गत न्यूट्री गार्डन स्थापना तथा मध्यान भोजन का संचालन करने वाले स्व सहायता समूह के कट ऑफ एंट्री संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की, उन्होंने मनरेगा अंतर्गत एक बगिया मां के नाम के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए फेंसिंग, पौधारोपण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर उन्होंने मनरेगा के आधार ईकेवाईसी कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि इस कार्य में जीआरएस,पेसा मोबिलाइज,मेट आदि समन्वय कर कार्य की पूर्णता सुनिश्चित करें उन्होंने दिसंबर माह में ई केवाईसी कार्य की पूर्णता पर बल दिया बैठक में मनरेगा मजदूर बजट पर चर्चा की गई।
बैठक में मनरेगा के कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र व कलस्टर स्तर पर निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक के संबंध में भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के खेत तालाब एवं डगवेल रिचार्ज पिट कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में एसएलए सामग्री भुगतान, गौशाला चारागाह विकास कार्य, लेमनग्रास रोपण कार्य सत्यापन, पीएम जनमन आवास के कार्यों के प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में पांचवा एवं 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत अपूर्ण कार्यों की समीक्षा कर कार्यों के पूर्णता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।  बैठक में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गेट लगाने के कार्य की समीक्षा की गई तथा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य तथा वाटरशेड योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए अमले को आवश्यक दिशा निर्देश जिला पंचायत सीईओ के द्वारा दिए गए उन्होंने कृषको तथा ग्रामीणों के उत्थान के लिए अच्छे प्रोजेक्ट पर कार्य करने तथा प्रशिक्षण आदि के संबंध में दिशा निर्देश दिए।  बैठक में प्रधानमंत्री पोषण निर्माण योजना आदि के संबंध में भी समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!