सायकल रैली निकालकर मतदाताओं को किया गया जागरूक

Date:

Share post:

मतदाता सूची का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के अवसर पर आज जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता हेतु सायकल रैली का आयोजन किया गया। जिला नोडल स्वीप एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप, निगमायुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, अपर  कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खांडे, अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित स्कूली छात्र छात्राओं ने रैली में शामिल होकर नगरवासियों को मतदाता जागरूकता हेतु प्रोत्साहित किया। एसडीएम कोरबा सीमा पात्रे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर जिला कार्यालय से निकलकर शहर के कोसाबाड़ी, सुभाष चौक घंटा घर जैसे मुख्य मार्गो से होते हुए मिनी माता गर्ल्स महाविद्यालय में समाप्त हुई। जहाँ उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी व छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...

अभी तो ये सुरुआत हैं पिक्चर अभी बांकी हैं

अभी तो यह शुरुआत है पिक्चर अभी बाकी है नगर परिषद जैतहरी में हुए भिन्न-भिन्न अनियमिताओं की...