सक्ति।
ब्लॉक जैजैपुर के ग्राम पंचायत सेंदुरस में हर साल की तरह इस साल भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सार्वजनिक गणेश चतुर्थी उत्सव की शुरुआत हुई। शनिचरी बाजार चौक में समिति द्वारा विधि-विधान के साथ आज भगवान श्री गणेश की भव्य मूर्ति विराजमान की गई।

ग्रामवासियों व समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिवर्ष यहां धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जाता है। स्थापना अवसर पर भक्तों ने पारंपरिक पूजा-अर्चना कर श्री गणेश से गांव की सुख-समृद्धि व मंगलकामना की।

आगामी दस दिनों तक धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व सामाजिक आयोजन रखे गए हैं। विसर्जन दिवस पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रहने की संभावना है।
गांव के बुजुर्गों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से आपसी भाईचारा, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता मजबूत होती है। वहीं बच्चे और युवा वर्ग भी उत्साहपूर्वक तैयारियों में शामिल हैं।
📍 स्थान – शनिचरी बाजार चौक, ग्राम पंचायत सेंदुरस, ब्लॉक जैजैपुर, जिला सक्ति


