सुरक्षाबलों को मिली की बड़ी कार्रवाई : जंगल से नक्सली सामग्री बरामद….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-गरियाबंद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जिले के भालुडिग्गी जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। CRPF की 65वीं बटालियन ने सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में सामग्री बरामद की है।

बरामद सामान में सिलाई मशीन, पिट्ठू बैग, जूते, तिरपाल और राशन शामिल हैं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। सुरक्षाबलों का कहना है कि इस ऑपरेशन से नक्सलियों की आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह टूट गई है और उन्हें बड़ा झटका लगा है।

जिला पुलिस और CRPF ने साफ किया है कि शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार सर्चिंग और कॉम्बिंग ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे। गौरतलब है कि सिर्फ दो हफ्ते पहले ही गरियाबंद जिले में कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर लाखों रुपये के इनाम के साथ सुरक्षा बलों के सामने हथियार डाल दिए थे। लगातार सर्चिंग और दबाव के चलते नक्सली अब छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से उखड़ने लगे हैं।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...