हायर सेकंडरी स्कूल भैसमा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Date:

Share post:

सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदान की उपयोगिता के संबंध में विद्यार्थियों को दी गई जानकारी

कोरबा -: निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर संजीव कुमार झा तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत विकासखण्ड कोरबा के हायर सेकंडरी स्कूल भैसमा में आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 17 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं को मतदान की सम्पूर्ण प्रकिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला स्वीप सहायक नोडल अनिल रात्रे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदान की नितांत आवश्यकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान में हिस्सा लेकर मजबूत लोकतंत्र स्थापित करने में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया।
रात्रे ने कहा कि आपका मत बहूमूल्य है। देश में लोकतंत्र के निर्माण में युवा वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु मतदाता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जिससे युवा वर्ग चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर सके। युवाओं के मत देने से ही राष्ट्र में लोकतंत्र मजबूत बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को निष्पक्ष मतदाता बनने के लिए उनका जागरूक होना आवश्यक है। चुनाव में किसी बहकावे, भय एवं प्रलोभन में आकर मतदान बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इस हेतु सभी युवा अपने मत की उपयोगिता को समझते हुए मतदान करें।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदान की विभिन्न प्रारूप, मतदान करने की सही उम्र एवं योग्यता एवं मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में युवा वर्ग की सहभागिता के संबंध में विस्तार से समझाया गया। इस दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम की सराहना की। रात्रे ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए बच्चों, पालकों, संकुल समन्वयकों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...