होली पर्व को लेकर थाना बांकीमोंगरा में थाना प्रभारी ने ली शांति समिति की बैठक

Date:

Share post:

बाकी मोगरा -: देशभर में 14 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा , इसी तारतम्य में बुधवार को जिले के बांकीमोंगरा थाना में थाना प्रभारी तेजकुमार यादव ने क्षेत्र के वरिष्ठजनों , पार्षदों , सरंपच , उप सरपंच , जनप्रतिनिधि , पत्रकार व डिजे संचालकों की बैठक की गई । थाना प्रभारी तेजकुमार यादव ने सभी नगरवासियों से अपील किये है कि होली का पर्व शांति और प्रेम – भाव से खेले , किसी भी प्रकार की हुड़दंग ना मचाये , बांकीमोंगरा पुलिस की कड़ी नजर चौंक – चौराहे, गली मोहल्ले , ग्रामीण क्षेत्रों में रहेगी । हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों के ऊपर उचित कार्यवाही किया जाएगा , होली त्यौहार में लोग किसी भी प्रकार की मुखौटा का प्रयोग ना करें तथा शराब पीकर वाहन न चलाने , तेज हार्न बजाने , बुलेट से फटाका फोड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी । इसके अलावा डिजे संचालकों को कहा गया कि खासकर होली पर्व में डिजे ना बजाएं क्योंकि होली त्यौहार में कई लोग नशें में रहते हैं जिससे वाद-विवाद जैसे घटनाएं सामने आते रहते हैं । इसलिए किसी भी हाल में डिजे ना बजाएं , किसी भी वाद-विवाद से बचें ।
बैठक में उपस्थित लोगों को बताया कि अपराधी अपना छिपाने के लिए मुखौटा का प्रयोग करता है , जिससे पुलिस को पहचानने में भी दिक्कत होती है । कोरबा पुलिस अधीक्षक महोदय साफ तौर पर निर्देश दिये है कि होली समाग्री दुकानों में किसी भी प्रकार की मुखौटा ना बेचें । हमने मंगलवार को अनेकों स्थानों में पहुंचकर होली समाग्री दुकानों से मुखौटा जैसे समानों को जप्त किये है , साथ ही चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की मुखौटा की बिक्री ना करें । इस दौरान बैठक में आसपास के व्यापारीगण , पार्षद , संरपच , उप सरपंच , जनप्रतिनिधि पत्रकार व डिजे संचालक उपस्थित रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...