1 गांव, 17 बैंक और 5 हजार करोड़ः भारत में है दुनिया का सबसे अमीर गांव, बैंक में जमा है गांव वालों के करोड़ों रुपये

Date:

Share post:

भारत -: दुनिया का सबसे अमीर गांव विदेश में नहीं बल्कि भारत में ही है. इतना ही नहीं इस गांव का हर शख्स लखपति है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, यहां के हर व्यक्ति के बैंक अकाउंट में करीब 15 लाख रुपये जमा है. अब सवाल ये उठ रहा होगा ऐसा गांव है कहां, जिसकी जानकारी अब तक आप लोगों के पास नहीं थी, तो आइए आज हम आपको वो अमीर गांव कहां है इसकी जानकारी देते हैं.बता दें कि, भारत का यह गांव गुजरात के कच्छ में बसा हुआ है, जिसका नाम ‘माधापर’ है. सबसे खास बात यह है कि इस गांव में 17 बैंकों में इस गांव के सभी लोगों के करीब 5 हजार करोड़ रुपये के आस-पास जमा है. इतना ही नहीं इस गांव में हर तरह की सुख-सुविधाएं मौजूद हैं. यहां स्कूल, कॉलेज, गौशाला, हेल्थ सेंटर, कम्युनिटी हॉल और पोस्ट ऑफिस की अच्छी व्यवस्था है. इसके साथ गांव के पास अपना झील और पार्क भी है. माधापर के अमीर होने कि असल वजह ये है कि इस गांव के ज्यादातर लोग विदेशों में रहते हैं. यहां के लोग लंबे समय से विदेशों में रहने के बावजूद अपने गांव से जुड़े रहते हैं.मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माधापर गांव के 65 फीसदी लोग विदेशों में रहते हैं. लंदन में बनाया इनका संगठन एक दूसरों को आपस में जोड़े रखता है और बीच-बीच में यहां के लोग गांव के बैंकों में पैसे भी भेजते रहते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन सालों से विदेशों में रहने के बावजूद भी यहां के लोगों ने अपनी गांवों के जमीन नहीं बेची है.

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...