13 जून चलो अनूपपुर कलेक्ट्रेट!* *मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी*

Date:

Share post:

*जनता त्रस्त है, सरकार मस्त है!*
*अब लड़ाई आर-पार की

क्यों करें आंदोलन?

खेती बचाओ, रोजगार बचाओ, देश बचाओ
जनता के सवालों पर सीपीएम का 1 जून से 10 जून का अभियान व आन्दोलन

बहनों, भाईयो, नौजवान साथियों

अच्छे दिन और करोड़ों रोजगार, किसानों की दोगुनी चार गुनी आमदनी और समृद्ध भारत विकसित भारत के जितने जुमले उछाले गये, जितने गाल बजाये गए उतनी ही हालत खराब होती गयी । किसान तबाह है, खेती बोझ बनती जा रही है, किसान तबाह है, रोजगार ख़त्म किये जा रहे हैं, युवाओं का भविष्य बर्बाद है, शिक्षा और स्वास्थ्य आम हिन्दुस्तानी की पहुँच से बाहर हो गया । छोटे और मंझोले व्यापारियों का व्यवसाय गिरावट की ओर है ।

स्थितियां घर में ही खराब नहीं है दुनिया में भी भारत की साख दांव पर है । कहाँ से क्या खरीदेंगे, किस पुराने दोस्त का साथ देंगे, किस दुश्मन को कितना सबक सिखायेंगे यह फैसला भी अमरीका का राष्ट्रपति ले रहा है । एक जमाने में जो भारत दुनिया के 118 देशों का सर्वमान्य नेता हुआ करता था आज अपनी मर्जी से पेट्रोल तक खरीदने के लिए दुनिया के दुष्ट देशों की अनुमति का मोहताज है । देश की हैसियत और आत्मसम्मान भी दांव पर लगा दिया गया है ।
संकट सरकारों की अक्षमता और विफलताओं से पैदा हुआ है बोझ जनता पर डाला जा रहा है । अपनी नाकाबिलियत छुपाने और अडानी अम्बानी जैसों की लूट तथा सत्ता पार्टी के बड़े छोटे नेताओं के भयानक भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए कभी हिन्दू मुस्लिम, कभी सवर्ण अवर्ण, कभी अगड़े पिछड़े के नाम पर जनता में विभाजन और बिखराव पैदा किया जा रहा है ।
सरकार की मंशा है कि जनता अपने जीवन के मुद्दों को भूल जाए और उसके भ्रमजाल में फंस जाए ।
देश और उसकी मेहनतकश जनता के लिए हमेशा सजग और संघर्षशील रही, देश की सबसे ईमानदार और जुझारू पार्टी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी – सीपीएम- इस साजिश को कामयाब नहीं होने देगी । वह जब और जहां कोई नहीं लड़ा, तब और वहां मोर्चे पर डटी है और जीत हासिल करने तक लड़ी है ।

इसी संकल्प के साथ 1 जून से पार्टी के कार्यकर्ता जनता की दुर्दशा करने वाली नीतियों को बदलने, वैकल्पिक कदम उठाने के लिए अभियान लेकर अनूपपुर जिले के गाँव गाँव में जायेंगे और 13 जून को अनूपपुर में प्रदर्शन किया जायेगा, कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया जायेगा |
अभियान के मुद्दे
1.तीन बडी नदियां और अनेक सहायक नदियां होने के बावजूद अनूपपुर,पुष्पराजगढ में सूखे की स्थिति है,
नल जल योजना का काम अधूरा पडा है उसे पूर्ण किया जाये, साथ ही कूंयेँ, हैंडपंम्प, तालाबों नदियों का संरक्षण किया जाये
2.मंडियों की व्यवस्था की जाये साथ ही सरकारी समर्थन मूल्य पर फसल और वनसंपदा की खरीद की व्यवस्था की जाये |
निजी मंडी में किसानों की लूट रोकी जाये
शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की जाए
3रासायनिक खाद सस्ता एवं पर्याप्त मात्रा में सोसायटी के माध्यम से उपलब्ध कराया जाय, मौजूदा टोकन प्रणाली समाप्त की जावे।, 4.स्मार्ट मीटर योजना बंद की जाये, बिजली की जर्जर लाइन बदली जाकर,पुष्पराज गढ के आदिवासियोँ व गैर आदिवासियों के घरों तक बिजली पहुंचाने का प्रबंध किया जाये , कई गांवों में बिजली खंबे ही नहीं हैं उनकी व्यवस्था की जाये |
5.जंगली जानवरों जैसे हाथी बंदर, गाय के आतंक से फसलों को हुये नुकसान का मुआवजा दो और जानवरों की व्यवस्था की जाये |हाथी के आतंक से जिन लोगों की मौत हुई हैं उन्हे मुआवजा दिया जाये |
6.जिन गांवोँ मेँ आदिवासी गैर आदिवासियों को वनाधिकार के पट्टे
नहीं मिले हैं तत्काल दिये जाये
रोजगार गारंटी में चल रहे भ्रष्टाचार को रोका जाये समय पर काम मिले,मजदूरी का भुगतान हो|

7.अटल ज्योति अनवरत एवं किसानों को 10 घंटे पर्याप्त बिजली दो, बीच में कटौती होने पर उसकी पूर्ती उसी दिन की जाय, मनमर्जी से बढ़ाए गए विद्युत भार की जांच कर उसे कम किया जाए,
8.डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमत बढ़ना बंद कर इन्हें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए,
9.प्रधानमंत्री सड़क पर क्षमता से अधिक रेत वगैरह के ओवर लोड डंफर तत्काल बंद किये जाएँ, पक्की सड़क से नहीं जुड़े गांव एवं मजरे टोलो तक सड़क, पेयजल लाइन, अटल ज्योति के ट्रांसफार्मर स्थापित कर लाइन उपलब्ध कराई जाए,
10. अधिग्रहीत की गई जमीन के लोगों को 4 गुना मुआवजा दिया जाए ।
11. महिलाओं पर बढती हिंसा पर रोक लगाई जाये
बलात्कार,छेडछाड पर पर सख्त कार्यवाही की जाये
12. कोयला कम्पनियों का निजीकरण बंद करो, ठेका श्रमिकों का शोषण बंद करो
13. मोजर वेयर के मजदूरोँ का शोषण बंद करो
14. आदिवासियों,दलित,महिलाओं का शोषण बंद करो
15.वन विभाग द्वारा आदिवासियों की जमीन में बाड लगा कर जमीन हडपने, मवेशियोँ के लिए चारे का संकट पैदा करना बंद करो |
16.माइक्रोफाइनेंस कम्पनियों की लूट बंद करो , महिलाओं को कारोबार के लिए सरकारी बैंको से कम ब्याज पर लोन दो
17 आंगनवाड़ी, आशा, उषा बहनों ,स्वास्थ्य कर्मियो,
बस ड्राइवर, कंडेक्टर , आपरेटर,पंचायत कर्मियों का शोषण बंद करो उपयुक्त मानदेय व अन्य मदों का भुगतान किया जाये |

निवेदन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी
अनूपपुर संगठन समिति सचिव
रमेश राठौर फोन —

पुष्पराजगढ संगठन समिति सचिव
रमेश परस्ते फोन —

Related articles

कोरबा:-रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित….

शुभ संकेत/कोरबा:-कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी/ईओडब्ल्यू इकाई बिलासपुर...

बिलासपुर में ग्राउंड वाटर सुधारने की महामुहिम, बनेंगे 100 ‘वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर’!….

शुभ संकेत/बिलासपुर:-आमतौर पर हम घरों और भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में सुनते आए हैं, लेकिन...

भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने किया 1 जून की हड़ताल का समर्थन, ट्रांसपोर्टरों की मांगों को बताया जायज

भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने किया 1 जुलाई की हड़ताल का समर्थन, ट्रांसपोर्टरों की मांगों को बताया...

ओवरलोडिंग के खिलाफ नगर पालिका अध्यक्ष का मोर्चा, यूनियन की मांगों को बताया जायज, 1जून होगा आंदोलन के समर्थन

ओवरलोडिंग के खिलाफ नगर पालिका अध्यक्ष का मोर्चा, यूनियन की मांगों को बताया जायज, दिया पुरजोर समर्थन अनूपपुर/पसान। हिन्दुस्तान...