- अनूपपुर 14 नवम्बर 2025/ राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के उपलक्ष्य में 15 नवम्बर 2025 को शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय योजनाओं तथा स्वसहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रमों को सीधे प्रसारण के माध्यम से आमजन को देखने एवं सुनने के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी।



