Date:

Share post:

यातायात पुलिस अनूपपुर

*🚨 नाबालिग वाहन चालकों पर शिकंजा – 6 नाबालिग पकड़े गए 🚨*

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक *श्री मोती उर रहमान (IPS)* के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा जिलेभर में *नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान* चलाया गया।

अभियान के दौरान कोतमा के एक निजी स्कूल के बाहर चेकिंग की गई तो कई *नाबालिग वाहन चालक छुपते–छुपाते नजर आए*, लेकिन सख़्त कार्रवाई से कोई बच नहीं सका। कार्यवाही के तहत *6 नाबालिग वाहन चालकों को पकड़ा गया* और कार्यवाही की गई ।

➡️ पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि नाबालिगों को वाहन सौंपने वाले *अभिभावक भी उतने ही दोषी होंगे जितना चालक।* ऐसे मामलों में अभिभावकों पर भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

➡️ नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना *केवल कानूनी अपराध ही नहीं बल्कि मासूम जिंदगियों को खतरे में डालने वाला कदम है।* सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाए हुए है।

*पुलिस अनूपपुर की अपील*
👉 अभिभावक अपने बच्चों को वाहन न सौंपें।
👉 सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।
👉 दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सहयोग करें।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...