उत्तरोत्तर प्रगति हमारी सरकार का लक्ष्य-प्रभारी मंत्री अभ्युदय मध्यप्रदेश के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य-प्रभारी मंत्री

Date:

Share post:

उत्तरोत्तर प्रगति हमारी सरकार का लक्ष्य-प्रभारी मंत्री

अभ्युदय मध्यप्रदेश के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य-प्रभारी मंत्री

गणतंत्र दिवस अपने कार्यों के विश्लेषण और सुखद भविष्य की रणनीति बनाने का अवसर-प्रभारी मंत्री

राज्यमंत्री श्री अहिरवार ने अनूपपुर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में फहराया राष्ट्र-ध्वज

देशभक्ति की भावना के साथ उत्साह से मना 77 वां गणतंत्र दिवस

भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

अनूपपुर 26 जनवरी 2026/ मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने कहा है कि आज राष्ट्र के जन-गण-मन में देशभक्ति और देश के लिए गर्व का भाव सशक्त हो रहा है। उत्तरोत्तर प्रगति करना हमारी सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र का कुशलता पूर्वक नेतृत्व करते हुए पूरे विश्व में श्रेष्ठ छवि बनाई है, भारत को पूरी दुनिया में सम्मान की नजर से देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के विकास के लिए आह्वान किया है। मध्यप्रदेश सरकार संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है तथा अभ्युदय मध्यप्रदेश के लिए सबको मिलकर कार्य करना होगा। प्रभारी मंत्री श्री अहिरवार आज अनूपपुर जिले के उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

प्रभारी मंत्री श्री अहिरवार ने जिले के नागरिकों को 77 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस अपने कार्यों के विश्लेषण और सुखद भविष्य की रणनीति बनाने का एक विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ज्ञान के मंत्र की सिद्धि की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार ने चार मिशन युवा शक्ति, गरीब कल्याण, किसान कल्याण और नारी सशक्तिकरण प्रारंभ किए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश के नागरिक प्रगति के प्रयासों में भागीदारी निभाएंगे और निश्चित ही हमारा प्रदेश राष्ट्र का गौरव बढ़ाने हेतु आगे रहेगा।

प्रभारी मंत्री ने ली परेड की सलामी

मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने 77 वें पावन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर अनूपपुर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के प्रांगण में झंडा फहराकर परेड की सलामी ली। पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन बजाई। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली तथा पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान व परेड कमान्डर उप निरीक्षक श्रीमती ज्योति दुबे के साथ खुले वाहन में परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात् समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नागरिकों के नाम प्रसारित संदेश का वाचन किया तथा मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक के रूप में तिरंगा गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़ा।

शहीदों के परिजनों तथा लोकतंत्र सेनानियों का किया गया सम्मान

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने देश की सेवा में वीर गति को प्राप्त करने वाले शहीदों के परिजनों तथा लोकतंत्र सेनानियों का शॉल-श्रीफल देकर सम्मान किया।

विभिन्न दलों ने मार्चपास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी

मुख्य समारोह में विशेष सशस्त्र बल 10 वीं वाहिनी (एस.ए.एफ.), जिला पुलिस बल (पुरुष), जिला पुलिस बल (महिला), जिला होमगार्ड बल, एन.सी.सी. सीनियर शा. तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर, एन.सी.सी. जूनियर शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर, एनसीसी जूनियर शा. एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर, स्काउट गाईड शा. मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर, स्काउट गाईड शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर, स्काउट गाईड शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्काउट गाईड सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर, जूनियर रेडक्रास शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर तथा महिला बाल विकास विभाग के शौर्या दल ने मार्चपास्ट किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। परेड के सशस्त्र दलों ने तीन चरणों में हर्ष फायर किया। पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान जन-गण-मन की धुन के साथ अन्य देशभक्ति गीतों की धुनें प्रस्तुत की। जिसमें सीनियर वर्ग परेड में जिला पुलिस बल (पुरुष) के प्लाटून कमान्डर उप निरीक्षक श्री अनुराग अवस्थी को प्रथम, जिला पुलिस बल (महिला) की प्लाटून कमान्डर उप निरीक्षक फूलवती अहिरवार को द्वितीय एवं विशेष सशस्त्र बल 10 वीं वाहिनी (एस.ए.एफ.) के प्लाटून कमान्डर सहायक उप निरीक्षक श्री रामचरण को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार जूनियर वर्ग परेड में एन.सी.सी. जूनियर शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर के प्लाटून कमान्डर श्री हर्ष मिश्रा को प्रथम, स्काउट गाईड शा. मॉडल उ.मा. विद्यालय अनूपपुर के प्लाटून कमान्डर श्री आर्यन पटेल को द्वितीय एवं एनसीसी जूनियर शा. एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर के प्लाटून कमान्डर सुश्री स्वाती सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जिन्हें प्रभारी मंत्री ने शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी प्रकार परेड कमान्डर रक्षित निरीक्षक श्रीमती ज्योति दुबे, सेकन्ड इन कमान्डर सूबेदार श्री अमरीष कुमार साहू एवं पुलिस बैंड दल को विशेष पुरुस्कार प्रदान किया गया।

देशभक्ति के रंग में रंगकर नागरिकों ने मनाया गणतंत्र दिवस

अनूपपुर जिले में 77 वाँ पावन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस गरिमामय तरीके से उत्साहपूर्वक व देशभक्ति के रंग में रंगकर नागरिकों ने मनाया। प्रातःकाल से ही देशभक्ति से ओतप्रोत मधुर गीतों की ध्वनि गुंजायमान रही। जिला मुख्यालय से लेकर गांव तक तिरंगे के प्रति कर्तव्य भाव देखा गया। गणतंत्र दिवस का पर्व आज़ादी के सैनानियों के अदम्य शौर्य, साहस, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध होने का अवसर है। गरिमामय तरीके से झंडा फहराने के साथ जनगणमन राष्ट्रगान किया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक अनूपपुर श्री बिसाहूलाल सिंह, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, नगरपालिका परिषद अनूपपुर की अध्यक्ष श्रीमती अंजुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम, पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ श्री हीरा सिंह श्याम, शहीदों के परिजन, लोकतंत्र सेनानी समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक तथा महिलाएं, विद्यार्थी व प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत के मीडिया अधिकारी श्री अमित श्रीवास्तव एवं शासकीय हाईस्कूल मौहरी की प्राचार्य श्रीमती लतिका श्रीवास्तव ने किया।

Related articles

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...

कोरबा:-दर्री क्षेत्र ग्राम कुंमगरी में रेत माफियाओं का तांडव: बेखौफ हो रहा अवैध उत्खनन, पुलिस और राजस्व विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल…

शुभ संकेत/कोरबा:-जिला मुख्यालय के समीपस्थ दर्री थाना क्षेत्र में ग्राम कुंमगरी इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन और...
error: Content is protected !!