शिक्षक के घर लाखों की चोरी: चोरों ने शिक्षक व कर्मचारी के घरों को बनाया निशाना, कैश व लाखों के जेवहरात लेकर हुए फरार

Date:

Share post:

बिलासपुर 18 जनवरी 2025। चोरों का हौसला इन दिनों कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। आये दिन चोरी की वारदात सामने आयी है। बिलासपुर ने एक बार फिर चोरों ने एक साथ तीन घरों को निशाना बनाया है। इस दौरान शिक्षक से लेकर कर्मचारी तक के घरों से लाखों रुपये का सामान व कैश चोरों ने पार कर दिया। मामला बिलासपुर के बजौर लक्ष्मी ग्रीन सिटी का है।चोरों ने रिहायशी कॉलोनी के सूने मकानों को निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने तीन मकानों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने समेत 3 लाख 50 हजार का माल पार कर दिया। चोरी की यह घटना कॉलोनी में सीसीटीवी  में  भी कैद हुई है। शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जानकारी के मुताबक मनीष मजुमदार एनटीपीसी के स्कूल में टीचर हैं।

घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। जानकारी के मुताबिक घर का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। शिक्षक मनीष कुमार के अलावे कर्मचारी रवि बेंदुला और रिटायर्ड बैंककर्मी सुनील गुप्ता के घर भी चोरी की घटना हुई है। उनके घरों से भी लाखों रुपये का सामान पार हो गया है।

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...