CG NEWS : 12 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत, जहर सेवन की वजह बनी पहेली

Date:

Share post:

बिलासपुर : जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अपने नानी के घर रहकर 7वीं कक्षा में पढ़ रही 12 वर्षीय छात्रा नयन बंजारा की सिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की वजह जहर सेवन बताई जा रही है, लेकिन घटना पूरी तरह संदिग्ध है, क्योंकि बच्ची ने जहर कब और कैसे खाया, इसकी किसी को जानकारी नहीं है।

बताया जा रहा है कि नयन रोज की तरह 15 जनवरी को स्कूल गई थी। लंच के दौरान टिफिन खाने के बाद उसे अचानक उल्टियां होने लगीं। स्कूल प्रबंधन ने इस बारे में परिजनों को सूचित किया। परिजन तुरंत उसे सिम्स लेकर गए, जहां इलाज के दौरान भी पुलिस और परिवार ने बच्ची से घटना की जानकारी ली, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।

जानकारी मिली कि, मृतका नयन बंजारा की मां संगीता बंजारा जो पत्थलगांव में शिक्षक है, वहीं उनके पिता दौलत बंजारा जो अपना निजी कामकाज करते है। उन्होंने अपनी बच्ची को पढ़ाई के लिए उसके नानी के घर पर छोड़ा था। पुलिस के पास फिलहाल कोई ठोस सुराग नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला संदेहास्पद बना हुआ है, और पुलिस जांच में जुटी है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...