CG NEWS : पुल के उपर बड़ा हादसा, एक के बाद एक पलटी तीन गाड़िया, पढ़िए पूरी खबर

Date:

Share post:

कोरबा: कोरबा में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। रोजाना हादसे हो रहे हैं और रोज लोग घायल हो रहे है। उरगा और कनकी के बीच कुदूरमाल पुल के उपर एक के बाद एक तीन भारी वाहन पलट गए। हादसे में किसी तरह की जनहानी तो नहीं हुई है, लेकिन वाहन में मौजूद राख और गिट्टी के सड़क पर फैलाव होने के कारण जाम की स्थिति निर्मित जरुर हो गई।

कोरबा शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले भारी वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे है। वाहनों की रफ्तार अधिक हाने के कारण इस तरह की स्थिती निर्मित हो रही है। उरगा थानांतर्गत कुदूरमाल पुल के उपर बीती रात तीन ट्रक एक के बाद एक पलट गए। बताया जा रहा है,कि अकलतरा से गिट्टी लेकर कोरबा आ रही ट्रक पुल के उपर पलट गई,जिससे गिट्टी का बिखराव सड़क पर हो गया। हादसे के बाद पुल पर रास्ता संकरा हो गया।

एक एक कर संकरे रास्ते से वाहन निकलने लगी,इसी बीच राख लोड दो ट्रक भी मौके पर पलट गई और राख सड़क पर बिखर गया। सुबह जब ग्रामीणों ने इस नजारे को देखा तो उनके होश उड़ गई। हादसे के कारण मार्ग पर लंगा जाम लगा हुआ था। इस दुर्घटना में किसी तरह की जनहानी तो नहीं हुई है लेकिन आने जाने में लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।

मुख्य मार्ग पर मौजूद पुल के उपर जिस तरह से वाहन हादसे का शिकर हुए हैं उससे बुधवार की सुबह तक जाम लगा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को मार्ग से हटाया तब जाकर लोगों ने रात की सांस ली और मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।

Related articles

नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र में लगातार विगत 5 दिवस से टेपनल में पानी नहीं आने की समस्या को समाप्त करने की माँग को...

बाकी मोगरा -: नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के क्षेत्र में गर्मी के समय में पानी की लगातार...

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...