CG – इन अधिकारियों की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, SDO से हो सकती है पूछताछ, जाने पूरा मामला…..

Date:

Share post:

बीजापुर। पत्रकार मुकेश हत्याकांड के बाद भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने पर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में कई अधिकारियों के खिलाफ सड़क में भ्रष्टाचार मामले को लेकर मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया है। इधर गिरफ्तारी के डर से इंजीनियर जीएस कोड़ोपी ने अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट में दायर की थी। कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है।

दंतेवाड़ा सेशंस कोर्ट ने इंजीनियर जीएस कोड़ोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। आपको बता दें कि विभाग के रिटायर्ड ईई बीआर ध्रुव, एसडीओ आरके सिन्हा और इंजीनियर जीएस कोड़ोपी पर धारा 3 (5), 316 (5), 318 (4) के तहत गंगालूर थाने में मामला दर्ज किया है।

हत्या के आरोपी सुरेश चंद्राकर द्वारा निर्माणाधीन गंगालूर-मिरतुर सड़क में भ्रष्टाचार को लेकर पीडब्लूडी के कार्यपालन अभियंता ने अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे है। इंजीनियर कोड़ोपी ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। दंतेवाड़ा कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। कोर्ट के फैसला के बाद भ्रष्टाचार में लिप्त पीडब्लूडी के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इधर, एसआईटी एसडीओ सिन्हा से अलग से पूछताछ कर सकती है। साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ हो सकती है। मुकेश की हत्या में एसडीओ सिन्हा की संलिप्तता की जाहिर की जा रही है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...