Aaj Ka Rashifal: आज 1 फरवरी को कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Date:

Share post:

Aaj Ka Rashifal 1 February 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार 1 फरवरी 2025 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और दिन शुक्रवार है। माघ गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन भी है। इस तिथि पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और परिध योग का संयोग बन रहा है। राहुकाल का समय सुबह 09 बजकर 52 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने मेष से मीन राशियों के लिए राशिफल बताया है। आइए 1 फरवरी का राशिफल1 फरवरी और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। मौसम संबंधी बीमारियों से बचें। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मंगल का परिवर्तन उत्तम होगा। महत्वपूर्ण मुद्दों पर मन प्रसन्न रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

उपहार या सम्मान मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की योग बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

घर के मुखिया का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से उपहार मिलने के योग बनेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें

सिंह राशि

व्यर्थ की परेशानी मिल सकती है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ खिला दें।

कन्या राशि

रिश्तो में निकलता आएगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। शनि के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें।

तुला राशि

संतान के संबंध में सुखद समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे।सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल का दान करें।

वृश्चिक राशि

भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में बिना वजह किसी से झगड़ा ना करें। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ होगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

आर्थिक प्रगति होगी लेकिन कर्मक्षेत्र में व्यवधान होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। मन अशांत रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।

मकर राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह कुत्ते को भोजन करा दो और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। अपने भाई बहनों और पत्नी से संबंध ठीक रहेंगे। घायल कुत्तों का उपचार करे। शनि देव की पूजा करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

मीन राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मौसम संबंधी बीमारियों का ध्यान रखें अतः स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा । संतान के कारण तनाव हो सकता है। गाय की सेवा करेंगे तो विशेष कृपा होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Related articles

अब 10 साल से बड़े बच्चे खुद चला सकेंगे अपना बैंक अकाउंट, RBI का नया निर्देश

शुभ संकेत/देश;-अब 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे अपने बैंक अकाउंट को स्वतंत्र रूप से ऑपरेट कर...

छत्तीसगढ़ में तेज़ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, बिलासपुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-मौसम विभाग ने तेज़ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर...

बिलासपुर;-इंस्टाग्राम में लाइव आकर नाबालिग युवक ने की आत्महत्या, सरकंडा क्षेत्र के कुटीपारा जंगल की घटना..

शुभ संकेत/ बिलासपुर;-बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्हाटी जंगल में एक 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी का शव...

सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में...
error: Content is protected !!