ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिला बर्ड फ्लू का केस, नष्ट की गई हजारों मुर्गी-अंडे, शहर में लगा प्रतिबंध, कलेक्टर बुलाई इमरजेंसी मीटिंग…

Date:

Share post:

रायगढ़। जिले के चक्रधर नगर स्थित पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया है। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और फार्म की लगभग 5 हजार मुर्गियों, 12 हजार चूज़ों और 17 हजार अंडों को नष्ट कर दिया। प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ आपात बैठक की, उसके बाद ही पोल्ट्री फार्म की पांच हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजों और 17 हजार अंडों को नष्ट किया गया।

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने बर्ड फ्लू की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक कर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रणनीति बनाई। इसके बाद पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम ने पूरी रात मुर्गियों के साथ चूजे और अंडों को नष्ट करने अभियान चलाया।

इसके साथ ही भारत सरकार के एक्शन प्लान फॉर प्रिवेंशन, कंट्रोल एंड कंटेनमेंट ऑफ एवियन इन्फ्लूएंजा (रिवाइज्ड 2021) के तहत पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर का क्षेत्र ‘इंफेक्टेड जोन’ और 10 किमी का दायरा ‘सर्विलांस जोन’ घोषित कर दिया गया है। 10 किमी के दायरे में मुर्गी और अंडे की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...