धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का रखें ध्यान- कलेक्टर झा

Date:

Share post:

कलेक्टर ने बरपाली और तुमान धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

धान खरीदी केंद्र में बारदानों की उपलब्धता, धान की आवक एवं किसान पंजीयन की ली जानकारी

किसानों को टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप के बारे में जागरूक करने के दिए निर्देश

कोरबा -: कलेक्टर संजीव झा ने बुधवार को धान खरीदी केंद्र बरपाली और तुमान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी केंद्र में पहुंचकर धान खरीदी के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं, धान की आवक, बारदानों की उपलब्धता और किसान पंजीयन के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसानों और अब तक हुए धान खरीदी कि जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर झा सबसे पहले आदिवासी सहकारी समिति धान उपार्जन केंद्र बरपाली पहुंचे। इसके बाद उन्होंने आदिवासी सहकारी समिति तुमान केंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने  केंद्रों में धान रखने के लिए शेड व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बरपाली खरीदी केंद्र में कलेक्टर झा ने बारदाना भंडार कक्ष का अवलोकन किया। बारदानों की उपलब्धता, गुणवत्ता देखने के साथ ही उन्होंने उसका तौल भी कराया। कलेक्टर झा ने धान बेचने के लिए आने वाले किसानों के धान खरीदी व अन्य जानकारियां एंट्री करने के लिए केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्था भी देखी। इसके लिए दोनो ही केंद्र में बनाए गए कंप्यूटर कक्ष का अवलोकन किया और पंजीयन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी जेके सिंह, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं बसंत कुमार, डीएमओ जान्हवी जिल्हारे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

      कलेक्टर संजीव झा ने  “किसान टोकन तुंहर हाथ” मोबाइल ऐप के उपयोग को लेकर  जानकारी ली और किसानों को इसके लिए प्रेरित व जागरूक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बरपाली और तुमान दोनों ही खरीदी केंद्रों में जीरो रकबा की शिकायत के बारे में जानकारी ली। दोनों केंद्र में प्रबंधकों ने बताया कि यहां ऐसी कोई शिकायत नहीं आ रही है। कलेक्टर झा ने धान खरीदी केंद्र में सबसे पहले छोटे किसानों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तुमान खरीदी केंद्र में गोदाम निर्माण के लिए चिन्हांकित भूमि के बारे जानकारी ली और इस संबंध में कार्यवाही जल्द पूरा करने निर्देशित किया। यहां उन्होंने किसानों से खरीदे गए धान का तौल कराने के साथ ही धान की क्वालिटी का भी अवलोकन किया।

किसानों को पैरा दान के लिए प्रेरित करें – कलेक्टर झा ने बरपाली और तुमान धान खरीदी केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रबंधकों से किसानों को पैरादान के लिए प्रेरित करने कहा। उन्होंने 100 क्विंटल से अधिक धान बेचने वाले बड़े किसानों की जानकारी ली। साथ ही उनको स्वेच्छा से पैरादान के लिए विशेष रूप से प्रेरित करने और उनसे सहमति पत्र लेने के निर्देश दिए।

तुमान केंद्र से भी शुरू हुआ धान का उठाव – धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी शुरू हो चुका है। खरीदी केंद्र में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर झा ने धान के उठाव को लेकर भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया की तुमान धान खरीदी केंद्र से लगभग 180 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। सभी केंद्रों से उठाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...