कोरबा/शुभ संकेत: भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के महापौर प्रत्याशी श्रीमती प्रीति सुनील अग्रवाल के समर्थन में अब युवा वर्ग के कार्यकर्ता भी उतर पड़े हैं। कोरबा के सभी वार्डों से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं को चहुमुखी समर्थन जनता से प्राप्त हो रहा है। जिले में पार्टी के प्रथम प्रयास को देखते हुए जनता का भरपूर प्यार और साथ स्वस्फूर्त मिल रहा है। जनता का प्यार और विश्वास देखकर कार्यकर्ताओं का भी कार्य का उमंग और उत्साह दिन-ब-दिन बढ़ रहा है।
