कोरबा:-कुसमुंडा खदान में फिर हुआ हादसा, 20 फीट की ऊंचाई से गिर कर मजदूर की मौत, बैकर में कर रहा था पेंटिंग।

Date:

Share post:

कोरबा:-कोरबा में एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में हादसों का दौर जारी है लगातार एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। बताया जा रहा है की कुसमुंडा खदान में समानता कंपनी के बनाये गए बैकर में ऊंचाई पर चढ़कर पेंटिंग का कार्य कर रहे ठेका मजदूर की गिरने से मौत हो गई।

मृतक महावीर सिंह कंवर चुनचुनी बस्ती का रहने वाला है।

मृतक महावीर कुसमुंडा खदान में बन रहे समानता कंपनी के निर्माणाधीन बैकर में पेंटिंग का काम करने लगभग 20 फिट ऊँचाई पर चढ़ा हुआ था। इस दौरान असंतुलित होकर नीचे जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने की आवाज आने पर आसपास लोग मौके पर पहुंचे तो उसकी सांस चल रही थी। आनन-फानन में उसे तत्काल कोरबा अस्पताल के लिए रवाना किया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक ने कार्य के दौरान सेफ्टी बेल्ट पहना हुआ था फिर भी वह कैसे गिर गया यह जांच का विषय है। कुसमुंडा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ ईलाज के दौरान मौत हो गयी पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...