आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी अनूपपुर जिला में जैतहरी जनपद पंचायत के कई गांव आज भी बिजली और सड़क की समुचित व्यवस्था के लिए तरस रहें हैं

Date:

Share post:

अनूपपुर/शुभ संकेत: अनूपपुर जिला के जैतहरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पड़रिया के ग्राम चोई पडवनिया टोला वार्ड नंबर 17 के हरिजन विगत बीस वर्ष से लगातार बिजली बिल चुका रहे किन्तु उन्हें पर्याप्त बिजली सप्लाई नहीं हो रही। उस मुहल्ले में कुछ घर बैगा जनजाति के लोग हैं तो कुछ घर चर्मकार जाति के दलित लोग निवास करते हैं। आलम यह है कि मुहल्लेवासियों को दोहरा मार झेलना पड़ता है। उन्हें एक तरफ बिजली का बिल चुकाना पड़ता है, तो दूसरी तरफ दिया बाती जलाने के लिए तेल खरीदना पड़ता है। तब कहीं जाकर जैसे तैसे उनके बाल बच्चे पढ़ाई कर पाते हैं।

सड़क तो वहां दूर की सपनों की तरह है कि न जाने उनके बाल बच्चे बरसात के दिनों में फिसल कर जमीन में गिर जाएं और कपडा खराब होने से आधे रास्ते से घर वापस आ जाते हैं। अब तो बिजली की समस्या को देखकर लोग वहां रिस्तेदारी करने में हिचकते हैं। मुहल्लेवासियों ने मध्यप्रदेश सरकार से मांग किया है कि हमारे साथ भेदभाव बन्द कर, बिजली एवं सड़क का समुचित इन्तजाम किये जाने सम्बंधित विभाग को आदेशित किया जाए। ताकि आजादी की रोशनी मुहल्लेवासियों के घर तक पहुंच सके।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...