जिला संगठन आयुक्त गाइड “डीओसी” का दायित्व कु. श्वेता जायसवाल को

Date:

Share post:

जांजगीर चाँपा/शुभ संकेत: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव द्वारा जिले में स्काउटिंग गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए जिला मुख्य आयुक्त श्री हितेश यादव के अनुशंसा पर जिला आयुक्त श्री एके भारद्वाज के प्रस्ताव पर कु. श्वेता जायसवाल को जांजगीर-चांपा जिला संगठन आयुक्त गाइड नियुक्त किया है गया। यह जानकारी देते हुए जिला सचिव दीपक कुमार यादव ने राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि जिले की टीम अब और सशक्त होकर काम कर पायेगी।


जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड डॉ. धनमत महंत, संयुक्त सचिव श्रीमती प्रेमलता साहू ने कहा कि राज्य से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप जिले में गाइड व रेंजर की सहभागिता को बढ़ाने के लिए अच्छी टीम बनाकर अब और सक्रियता पूर्वक कार्य कर पाएंगे। डीओसी स्काउट श्री सुरेन्द्र कुमार सोनी, डीटीसी स्काउट पुरन लाल पटेल, सहायक सचिव अनिल सिदार, हरिशंकर वर्मा, राजेंद्र कश्यप, नूतन पटेल, डॉ अरुणा व्यास मिरी एडवांस गाइड कैप्टन, श्रीमती उमा महोबिया एडवांस रेंजर लीडर, अनुभव तिवारी मीडिया प्रभारी ने कहा कि वरिष्ठ स्काउटर-गाइडर्स के मार्गदर्शन में हम सब जिले में बेहतर ढंग से स्काउटिंग को मजबूत करेंगे।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...