अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर का एकदिवसीय सम्मेलन सम्पन्न…

Date:

Share post:

अनूपपुर/शुभ संकेत: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर का सम्मेलन दिनांक 14/6/2025 को सरलगन पैलेस अनूपपुर में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की कार्यवाही के पूर्व जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर के निवृतमान अध्यक्षा कामरेड पार्वती राठौर ने ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात सम्मेलन की कार्यवाही प्रारंभ हुआ। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के प्रांतीय अध्यक्षा कामरेड नीना शर्मा ने कहा कि समाज में शोषण विहीन समाज के निर्माण के लिए महिलाओं की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को संगठित होकर सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक असमानता के खिलाफ संघर्ष चलाना होगा और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक हमें बराबरी का अधिकार नहीं मिल जाता है। आज महिलाओं ‌पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही है‌ इनको रोकने ‌के‌ लिये कड़ा कदम उठाना होगा।

सम्मेलन में महिला वक्ताओं ने मनरेगा के भुगतान में लेट- लतीफी पर सरकार के नीतियों की जमकर आलोचना की और सरकार को चेतावनी दी कि यदि सरकार समय रहते समाधान नहीं निकाला तो आने वाले दिनों में सरकार को उखाड़ फेंकने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वक्ता गणों ने कहा कि एक तरफ सरकार ढिंढोरा पीट रही है, कि महिलाओं को लाडली योजना का लाभ दे रहे हैं और दूसरी तरफ हमारे बच्चों का स्कॉलरशिप बन्द की जा रही है, जिसके कारण हमारे बच्चों का शिक्षा प्रभावित हो रही है।


पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र से आई महिलाओं ने बिजली, पानी, सड़क एवं स्कूल की समस्याओं पर सरकार के नीतियों पर जमकर लताड़ लगाई और आने वाले 9 जुलाई को संयुक्त ट्रेड यूनियन के ऑल इंडिया स्ट्राइक के आव्हान पर बढ़- चढ़कर शामिल होने पर जोर दिया। इसके बाद सम्मेलन की कार्यवाही की गई जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमती ‌पार्वती राठौर को अध्यक्षा, श्रीमती सुमित्रा सिंह गोड़ को महासचिव, श्रीमती चंदा राठौर, श्रीमती ललिता सिंह, श्रीमती चमेली सिंह गौड़ उपाध्यक्ष, श्रीमती आरती सिंह गोड़, श्रीमती रानी राठौर, श्रीमती संगीता धुर्वे, श्रीमती ज्योति रजक, श्रीमती कुसुम राठौर सचिव मंडल के सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए। सम्मेलन की सफलता पर कोयला श्रमिक संघ के नेता देवेन्द्र निराला, सीटू के जिला अध्यक्ष रामू यादव, कार्यकारी अध्यक्ष जुगल किशोर राठौर, महासचिव इन्द्रपति सिंह, आदिवासी नेता तेरसू सिंह आदि नेता गणों ने शुभकामनाएं दी।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...