इस्कॉन अनूपपुर में पहली बार आयोजित होने जा रहा है भव्य जगन्नाथ यात्रा,  5 जुलाई 2025 को होगा रथयात्रा का आयोजन

Date:

Share post:


अनूपपुर/शुभ संकेत: इस्कॉन अनूपपुर केंद्र के प्रभारी चैतन्य मनोहर दास ने बताया कि बताया कि विगत दिनों श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन संबंधित बैठक इस्कॉन केंद्र में आयोजित की गई। जिसमें रथयात्रा के सफल आयोजन हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक में रथयात्रा के मार्ग का निर्धारण किया गया। भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा शिव मारुति मंदिर, सामतपुर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, आदर्श मार्ग, स्टेशन चौक, राम जानकी मंदिर, गुरुद्वारा रोड, पीएचई ऑफिस, अंडर ब्रिज, स्मार्ट सिटी से होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर के मैदान में समाप्त होगी।

रथयात्रा लगभग 1.00 बजे से प्रारंभ होगी और रथयात्रा के साथ हरिनाम संकीर्तन, भक्तों के द्वारा नृत्य, महाप्रसाद वितरण होगा। उत्कृष्ट विद्यालय मैदान रथयात्रा समापन कार्यक्रम में पहले भगवान जगन्नाथ को छप्पन भोग लगाया जाएगा। जिसके लिए स्थानीय निवासी भगवान जगन्नाथ के लिए सात्विक भोग जिसमें कच्चा भोजन और मिष्ठान इत्यादि जो कुछ भी भक्त भगवान को अर्पित करना चाहे ला सकते हैं।छप्पन भोग के पश्चात भगवान जगन्नाथ की आरती होगी और वरिष्ठ भक्तों के द्वारा भगवान जगन्नाथ की कथा, भजन कीर्तन एवं फिर सभी के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था होगी। इस आयोजन के लिए सभी अनूपपुर एवं निकट के ग्रामों में बृहद रूप से प्रचार प्रसार किया जाएगा। रथयात्रा के लिए बृहद स्तर पर स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों से संपर्क कर सहयोग का आग्रह किया जा रहा है। रथयात्रा से संबंधित किसी भी जानकारी एवं सहयोग हेतु चैतन्य मनोहर दास जी से इस्कॉन केंद्र (मोबाइल नंबर 7470999194) में संपर्क किया जा सकता है।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...