पदयात्रा कर 9 जुलाई को किसान, मजदूरों के आंदोलन में शामिल होंगी ग्राम पंचायत पड़रिया जैतहरी की महिलाएं

Date:

Share post:

अनूपपुर/शुभ संकेत: आज दिनांक 3 जुलाई को ग्राम पंचायत पड़रिया के ग्राम चोई में माइक्रोफाइनेंस एवं दलालों के सताई हुई महिलाओं का बैठक श्रीमती राधा राठौर के निवास स्थान में संपन्न हुआ। बैठक में चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया कि माइक्रोफाइनेंस कंपनियां एवं दलालों के माध्यम से महिलाओं के साथ धोखाधड़ी किया गया है। इसके संबंध में मजदूर एवं किसानों के आंदोलन जो 9 जुलाई 2025 को जिला मुख्यालय अनूपपुर में होने जा रही है, महिलाएं 8 जुलाई को ग्राम चोई से पैदल चलकर आंदोलन में शामिल होंगी।

पीड़ित महिलाओं का कहना है कि दिनांक 22 फरवरी 2024 को महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले माइक्रोफाइनेंस के अधिकारियों एवं दलालों के खिलाफ जैतहरी थाना में मुकदमा पंजीबद्ध किया गया है। किंतु आज दिनांक तक उक्त आरोपियों का धरपकड़ एवं गिरफ्तार नहीं किया गया है, जिससे महिलाओं के अंदर दिन प्रतिदिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दिनांक 9 जुलाई को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के आह्वान पर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन एवं आमसभा होने जा रहा है, जिस पर महिलाएं अपने ग्राम चोई से पैदल चलकर के आंदोलन में शामिल होंगी। बैठक में प्रमुख रूप से राधा राठौर, सरस्वती राठौर, भगवनिया बैगा, ग़ुलाब बाई चर्मकार, कमला बाई चर्मकार, रेशमा राठौर, लोलर बाईं राठौर, सेमकली चर्मकार सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थी।

अनूपपुर से गेंदलाल राठौर की रिपोर्ट…✍️

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...