दुर्गादास राठौर जी की मूर्ति स्थापना के लिए नगर पालिका अध्यक्ष के पति को सौंपा गया ज्ञापन

Date:

Share post:

13 अगस्त 2023 की घोषणा के बाद अभी तक स्थापित नहीं हुई मूर्ति…

अनूपपुर/शुभ संकेत: राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर युवा संघ द्वारा 02 जुलाई 2025 नगरपालिका अध्यक्ष पति को एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि पूर्व में 13 अगस्त 2023 के दिन राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जयंती समारोह में आपके द्वारा चयनित स्थल पर मूर्ति लगवाए जाने की घोषणा की गई थी,जिस घोषणा का नगर के सभी गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया था।किंतु यह खेद का विषय है कि नगरपालिका अध्यक्ष के घोषणा दिनांक से आज तक लगभग 02 वर्ष बीत चुके हैं किंतु आपके द्वारा की गई घोषणा के परिपालन में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

जिसके संबंध में राठौर समाज के लोगों ने संगठित होकर 02 जुलाई बुधवार को नगरपालिका कार्यालय अनूपपुर पहुंचकर नगरपालिका अध्यक्ष पति शैलेन्द्र सिंह को ज्ञापन देकर शीघ्र ही उनके पत्नी नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह के द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप चयनित स्थल पर ही राष्ट्रीय वीर दुर्गादास के मूर्ति स्थापना की मांग की है।ज्ञापन सौंपने के दौरान राठौर समाज के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर,विष्णु सिंह राठौर,संदीप राठौर,महेंद्र सिंह राठौर,राजकुमार राठौर,आदित्य,सुमित,शिवम,राहुल राठौर के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...