बांकीमोंगरा महिला मोर्चा मंडल द्वारा मनाया गया सावन व तीज महोत्सव , मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा हुए शामिल

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा -:  नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 6 शांतिनगर सामुदायिक भवन में महिला मोर्चा मंडल के द्वारा हर्षोल्लास के साथ सावन उत्सव व तीज महोत्सव मनाया गया । इस मौक़े पर मुख्य अतिथि के रुप में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा शामिल हुए , विशिष्ट अतिथि सुकृता कुर्रे शामिल हुए । इस कार्यक्रम को महिला मोर्चा महामंत्री अनिता राजपूत , गीता सोनी , हेमा शर्मा , शशि साहु , माधूरी केंवट , कविता यादव , गौरी केंवट, भगवती साहु , चंद्रावली साहु , रोहिणी कश्यप , पार्षद प्रमिला सायतोड़े , तालिका साहु, शीला महंत , गायत्री साहु , शोभा राजपूत सहित सैकड़ों महिलाओं ने मिलकर सफल बनाया। सावन उत्सव व तीज महोत्सव कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल के महिलाओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम , फैशन , गायन आदि शामिल थे। मंच में उपस्थित जनों को महिला मोर्चा मंडल के द्वारा मोमेंटो चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले महिलाओं को भी मोमेंटो से सम्मानित किया गया। इसके अलावा इस कार्यक्रम में अतिथि के रुप में भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा , मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा , मंडल महामंत्री अश्वनी साहु , मंडल प्रभारी सतीश झा , मालिक राम कश्यप , आसा राम केंवट भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सावन उत्सव व तीज महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा के द्वारा गिफ्ट प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप शामिल पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने कहा कि इस आयोजन को भारत की संस्कृति और तीज त्योहारों को घर – घर तक पहुंचाने और उसमें उसकी महत्वत्ता व लोगों को जागरूक करने की कोशिश बताया। महिलाओं के लिए तो ये महिना बेहद ही खास होती है , झूला झूलना , लोकगीत और सहेलियों के साथ वक्त बिताना उनको शुकून और खुशी प्राप्त होती है ।

कार्यक्रम में शामिल प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छ:ग विकास झा ने सभी महिलाओं को सावन माह की बधाई देते हुए कहां कि महिलाएं अपने घर को हमेशा सुंदर बनाने में लगे रहते हैं उन्होंने कहां कि सावन का महिना में भगवान शिव को समर्पित है , सावन का महिना प्रारंभ होते ही चारों ओर हरियाली नजर आती हैं , सावन को प्रकृति से जुड़े उत्सव का महिना माना जाता है ।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...