बिलासपुर:-प्रेम जाल में फँसाकर बनाता रहा शारिरीक संबंध… शादी
से मुकरा तो अब पहुँच गया
सलाखों के पीछे।

Date:

Share post:

बिलासपुर : – शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर फरार
होने वाले आरोपी को शिकायत के 24 घंटे के अंदर
तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी
के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती की पूर्व
में देवरीखुर्द निवासी प्रदीप श्रीवास से जान पहचान हुई
थी। जिसका फायदा उठाते हुए प्रदीप श्रीवास ने युवती
से नजदीकियां बढ़ाई और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा
लिया। इसी बीच युवती को शादी का दिलासा देते हुए
आरोपी प्रदीप श्रीवास ने कई बार उसके साथ शारीरिक
संबंध बनाता रहा,जब युवती ने उसे शादी करने के लिए
दबाव बनाया तो वह गोलमोल जवाब देने लगा।

क़रीब 6 महीने चली इस प्रेम संबंध में जब युवती को यह एहसास हुआ कि वह उसे धोखा दे रहा है उसने युवक के
खिलाफ तोरवा थाने में रविवार को लिखित शिकायत
दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तोरवा
पुलिस तत्काल प्रदीप श्रीवास को हिरासत में ले लिया है
बताया जा रहा है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के
बाद शहर छोड़ने के फिराक में था पुलिस की तत्परता के
वजह से वह अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो सका है
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक
हिरासत में भेज दिया है।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...