24 घंटे में जिले में 2.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज
अनूपपुर 02 सितम्बर 2025/ अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 2.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र कोतमा में 8 मिली मीटर, पुष्पराजगढ़ में 6.8 मिली मीटर तथा अमरकंटक में 5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर, बिजुरी, जैतहरी, वेंकटनगर तथा बेनीबारी में निरंक वर्षा दर्ज की गई।
समा.क्र./09


