अनुपपुर
जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली जी एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी निर्देशन में शुक्रवार को थाना कोतवाली अनूपपुर में आगामी नवरात्री पर्व, ज्वारा विसर्जन, दुर्गा जी विसर्जन एवं दशहरा पर्व को शान्ति पूर्व मनाये जाने हेतु शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
थाना कोतवाली अनूपपुर में आयोजित शान्ति समिति की बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगन्नाथ मरकाम, एस.डी.एम.अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, तहसीलदार अनूपपुर श्री ईश्वर प्रधान, सहायक अभियन्ता म. प्र. विद्युत मण्डल श्री शुभम डाबर, कनिष्ठ अभियन्ता म. प्र. विद्युत मण्डल श्री मनीष जोशी, जिला सेनानी होमगार्ड श्री छत्रपाल सिंह उर्वेदी, नगर पालिका अनूपपुर से अधिकारीगण, टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन के साथ जन प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह, नगर पालिका के पार्षद दीपक शुक्ला, पार्षद रियाज अहमद, पार्षद विनोद सोनी, पूर्व पार्षद रामाधार बैगा, पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम चौधरी, सियाराम राठौर, आदर्श दुबे, करतार सिहं केवलानी, सदर जामा मस्जिद लियाकत अली, पूर्व सदर मोहम्मद सलीम, तोहित खान, मो. इलियास मंसूरी, नजीर अहमद, दुर्गा प्रतिमा समिति के अध्यक्षगण एवं आयोजकगण, ज्वारा विसर्जन समिति, गरबा आयोजक समिति, रावण दहन आयोजन समिति, डी. जे. एवं साउण्ड सिस्टम संचालकगण, मीडिया बंधु, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यगण एवं कोटवार बंधु सहित करीब 100 गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
शांति समिति की बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगन्नाथ मरकाम, एसडीएम अनूपपुर श्री कमलेश पुरी एवं टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन द्वारा निर्देश दिया गया कि हर वर्ष रखे जाने वाले दुर्गा प्रतिमाओं के लिए नए पण्डाल बनाये जाने है, तो पुलिस – प्रशासन की जानकारी में लाया जाये। दुर्गा प्रतिमा स्थापित किये जाने हेतु पण्डाल लगाये जाने से कोई भी मार्ग अवरुद्ध ना हो। दुर्गा पण्डाल हेतु विद्युत विभाग से अस्थाई विद्युत कनेक्शन प्राप्त किया जाकर लगने वाले बिजली तारो से करेन्ट आदि फैलने की संभावना ना हो। दुर्गा पण्डालों में महिला एवं पुरुष के लिए अलग अलग व्यवस्था हो, दुर्गा पण्डाल में रात्रि में आयोजन समिति के कम से कम दो कार्यकर्ता आवश्यक रूप से रुकें। दुर्गा जी विसर्जन निर्धारित एक ही तिथि पर किया जाये एवं निर्धारित समय पर विसर्जन किया जाय। दुर्गा प्रतिमा एवं डी. जे. बाक्स की ऊंचाई इतनी अधिक ना हो कि कोई घटना दुर्घटना की संभावना हो। विसर्जन हेतु निर्धारित बनाये गये कुण्ड में ही विसर्जन किया जाये। उपस्थित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिकों ने पर्व के दौरान कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु एवं सड़को पर नीचे झूले हुए बिजली तारों को ऊंचा कराये जाने हेतु, दुर्गा पण्डालों एवं वसर्जन बुलूस में अश्वील एवं फूहड गाने ना बजाये जाने हेतु, जुलुस में महिला बल के साथ पुलिस की व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन को सुझाव दिया गया। शान्ति समिति की बैठक में पुलिस प्रशासन, जन प्रतिनिधिगण आयोजकगण एवं मीडिय बंधु ने मिल जुलकर शान्ति पूर्वक हर्षोल्लास से पर्व मनाये जाने का निर्णय लिया।


