साहसिक शिविर (एडवेंचर कैंप) एनआईसी 2025 में ऋचा स्वर्णकार छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: साहसिक शिविर का आयोजन धर्मशाला सेंटर हिमाचल प्रदेश में किया जा रहा है, जिसमें पूरे देश से एनएसएस स्वयंसेवक शामिल होंगे। एनएसएस एडवेंचर कैंप उन स्वयंसेवकों के लिए एक अनोखा अनुभव है,जो सामाजिक सेवा के साथ-साथ रोमांचक बाहरी गतिविधियों में भी भाग लेना चाहते हैं। एनएसएस के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने और उत्कृष्ट कार्य हेतु एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन किया जाता है। छत्तीसगढ़ से 20 रासेयो स्वयंसेवक जायेंगे, जिसमें से स्वयं सेविका ऋचा स्वर्णकार शास इविपीजी कॉलेज कोरबा संबद्ध अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ से कोरबा छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व।

एनआईसी में चयन होना सभी के लिए बहुत ही गर्व की बात है, इस चयन के पीछे स्वयंसेवकों के अलावा कार्यक्रम अधिकारियों, गुरुओं, माता पिता सभी का हाथ होता है। ऋचा ने अपने इस चयन के पीछे विद्यालय रासेयो कार्यक्रम अधिकारी नीता वर्मा जिन्होंने एनएसएस से जोड़ा और सिखाया कॉलेज से कार्यक्रम अधिकारी साय सर जी, कोर्राम मैम, प्रो. अजय पटेल सर, प्रो. मधु मैम, प्राचार्य डॉ. शिखा शर्मा मैम, जिला संगठक श्री वाय के तिवारी सर जी, श्री मनोज सिन्हा सर जी, राज्य कार्यक्रम समन्वयक नीता वाजपेयी मैम, डॉ. राज कुमार वर्मा सर जी, युथ ऑफिसर डॉ अशोक श्रोती सर जी और माता पिता तथा गुरुजन सभी का साथ और मार्गदर्शन मिलता रहा। हमेशा साथ खड़े रहे प्रोत्साहन सभी से प्राप्त हुआ जिसकी बतौलत आज यहाँ तक पहुंचे हैं। एनआईसी चयन का श्रेय सबको देते हुए ऋचा स्वर्णकार ने सभी को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...