बिलासपुर पहुँचे डॉ. चरणदास महंत, घायलों से की मुलाकात….रेलवे की लापरवाही को बताया हादसे की वजह, कहा डबल इंजन सरकार इंजन नहीं संभाल पा रही।

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़ :-बिलासपुर ट्रेन हादसे के बाद अब राजनीति भी तेज़ हो गई है। राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बुधवार शाम बिलासपुर पहुँचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की और इसके बाद रेलवे प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। हादसे के दूसरे दिन शाम को नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बिलासपुर पहुँचे।उन्होंने सिम्स और जिला अस्पताल में घायलों का हाल जाना, परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अग्रवाल, राजेन्द्र शुक्ला समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा हादसे की असली वजह रेलवे की लापरवाही है। चरण दास ने कहा जो जिम्मेदार हैं उनको कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। हादसे का कारण यही है कि इस क्षेत्र में रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है, सिग्नल सिस्टम पूरी तरह फेल हुआ है। महंत ने कहा कि रेलवे प्रशासन केवल मालगाड़ियों को प्राथमिकता देता है कोयला और खनिज से भरी गाड़ियों को पहले रास्ता दिया जाता है, जबकि यात्रियों की गाड़ियों को नजरअंदाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि यही लापरवाही इस बड़े हादसे की वजह बनी है।

उन्होंने पत्रकारो से बातचीत के दौरान कहा लदान वाली गाड़ियों को प्राथमिकता दी जाती है,
लेकिन हमारे पैसेंजर ट्रेन को नहीं। गरीबों की चिंता कोई नहीं करता, रेलवे अब बड़े लोगों की सुविधा में ही उलझ गया है। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि सरकार ‘कवच’ नाम की सुरक्षा तकनीक का खूब प्रचार करती है,लेकिन जमीन पर उसे लागू नहीं किया जा रहा। उन्होंने डबल इंजन सरकार पर तंज कसते हुए कहा जब डबल इंजन की सरकार इंजन नहीं संभाल पा रही, तो डब्बे के ऊपर डब्बे चढ़ रहे हैं। मुआवज़े पर भी महंत ने अपनी राय रखी।उन्होंने कहा मृतकों के परिजनों को न केवल आर्थिक सहायता दी जाए,बल्कि रेलवे में एक सदस्य को नौकरी भी दी जाए।

चरण दास महंत ने कहा मैं दीपक बैज जी की बात का समर्थन करता हूँ,जो भी मरे हैं उनके परिवार को एक सदस्य को रेलवे में नौकरी दी जानी चाहिए। महंत ने साफ कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति नहीं कर रही बल्कि सिर्फ़ पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग कर रही है।उन्होंने केंद्र सरकार से रेल सुरक्षा पर जवाब माँगा औरप्रधानमंत्री से हादसे की सीधी ज़िम्मेदारी तय करने की अपील की। बिलासपुर ट्रेन हादसे पर अब विपक्ष के तेवर तीखे हैं। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के आरोपों के बाद अब यह देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इस पर क्या जवाब देता है।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...