थाना रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन में दो आरोपी गिरफ्तार, ₹7,31,336/- की शराब व बोलेरो वाहन जप्त*

Date:

Share post:

पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमति आरती शाक्य के मार्गदर्शन में
थाना रामनगर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब जप्ती की कार्यवाही की गई।

दिनांक 05.11.2025 को थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने हेतु की गई विशेष कार्यवाही के दौरान रात्रि गश्त में मुखबिर से प्राप्त सूचना पर स्टेडियम तिराहा, राजनगर के पास नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन (क्रमांक CG 16 B 3956) तेज रफ्तार से आती दिखाई दी, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करते हुए सड़क किनारे पेड़ से टकराकर रुक गई।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे 16 खाखी रंग के कार्टन से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसमें —
• 8 PM, Iconic, Power 10,000, Officer’s Choice, Royal Stag, McDowell’s, Old Monk, Blenders Pride आदि ब्रांड शामिल थे।
• *कुल 150.840 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब,* जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,31,364/- आँकी गई।
• जब्त वाहन व शराब का कुल मूल्य ₹7,31,336/-।

वाहन चालक *आरोपी शीतला प्रसाद गुप्ता* पिता स्व. रामराज गुप्ता, उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 झीमर तथा दीपक कुमार गुप्ता पिता शीतला प्रसाद गुप्ता, उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 झीमर को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 301/25 पंजीबद्ध कर बोलेरो वाहन एवं शराब जप्त कर अग्रिम विवेचना की जा रही है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, एएसआई विनोद नाहर, एएसआई उमेश तिवारी, प्रआर. सनत द्विवेदी, प्रआर. अमित पटेल, आरक्षक अनुराग सिंह, आरक्षक मूरत सिंह एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...