जिला स्तरीय दो दिवसीय मधुमक्खी पालन सेमीनार सह कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न

Date:

Share post:

अनूपपुर 17 नवम्बर 2025/ उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा विकासखंड पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत कछराटोला में 13 एवं 14 नवम्बर को जिला स्तरीय मधुमक्खी पालन सेमीनार सह कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सदस्य श्री हेमन्त सिंह तिलगाम, सहायक संचालक उद्यान श्री सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री विपिन कुमार वर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार कुर्मी तथा डॉ. सूर्यकान्त नागरे, मधुमक्खी पालक विशेषज्ञ श्री मुकेश कुमार कुशवाह, ग्राम पंचायत कछराटोला की सरपंच श्रीमती फूलमती, ग्राम पंचायत अमदरी के सरपंच श्री रामकुमार सिंह मार्काे, ग्राम पंचायत कछराटोला के उप सरपंच श्री राम सिंह मरावी सहित कृषक उपस्थित थे।

कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार कुर्मी तथा डॉ. सूर्यकान्त नागरे द्वारा मधुमक्खीपालन के संबंध में कृषकों को पूर्ण प्रशिक्षण दिया गया तथा आय-व्यय की जानकारी दी गई। सेमीनार में कृषकों को उनकी आय वृद्धि हेतु खेती के विभिन्न आयामों की जानकारी दी गई। पीएमएफएमई योजना से छोटे-छोटे उद्योग लगाने की जानकारी दी गई। साथ ही स्वदेशी अपनाने की अपील करते हुए सूक्ष्म लघु उद्योग स्थापित करने हेतु जानकारी दी गई, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो, नवयुवक शिक्षित युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके।

मधुमक्खी पालक विशेषज्ञ श्री मुकेश कुमार कुशवाह द्वारा ग्राम कछराटोला में खेत पर मधुमक्खी पालन का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि एक मधुमक्खी डिब्बे से एक वर्ष में 40 से 45 किलो शहद प्राप्त किया जा सकता है तथा शहद का अनुमानित मूल्य 500 रुपये प्रति किलोग्राम भाव मिल जाता है। इस प्रकार मधुमक्खी पालक आर्थिक रूप से सशक्त हो सकते हैं।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...