मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान स्वरूप राशि उपलब्ध कराने की अपील

Date:

Share post:

 

अनूपपुर 8 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने बताया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के अंतर्गत मुख्यमंत्री सहायता कोष संचालित है। इस कोष में व्यक्तियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, अन्य प्रतिष्ठानों, शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं, कार्यालयों के माध्यम से दान के रूप में दी गई राशि जमा होती है। इस कोष में मुख्यमंत्री जी द्वारा अपने विवेकानुसार बाढ़, अग्नि दुर्घटना, सूखा एवं अन्य प्राकृतिक आपदा, औद्योगिक एवं अन्य दुर्घटना होने पर, गंभीर बीमारी से ग्रस्त एवं अन्य साधनहीन ऐसे लोगों को जिन्हें तत्काल सहायता देना आवश्यक हो, मुख्यमंत्री जी द्वारा घटना एवं परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सहायता राशि स्वीकृत की जाती है। इस कोष में दान की गई राशि पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80(जी) के अन्तर्गत छूट प्राप्त है।

निर्देशानुसार कलेक्टर श्री पंचोली ने अपील की है कि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान स्वरूप राशि जमा करवाने का कष्ट करें, ताकि पीडित व्यक्तियों को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता दी जा सके।

सहायता राशि ‘‘मुख्यमंत्री सहायता कोष’’ के नाम से चैक/डीडी द्वारा अपर सचिव, मुख्यमंत्री, मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल को भेजी जा सकती है। इस कोष में दान की गई राशि सीधे मुख्यमंत्री सहायता कोष के भारतीय स्टेट बैंक, वल्लभ भवन शाखा, मंत्रालय, भोपाल के खाता क्रमांक 10078152483 आईएफएससी कोड SBIN0001056 एवं एम.पी. ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाईन जमा कराई जा सकती है।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!