- huplal heeralal rooplal राठौरअर्जुन *तहसीलदार जैतहरी का मनमाना रवैया*
इन दिनों यह देखा जा रहा है कि तहसील जैतहरी के प्रभारी तहसीलदार द्वारा RBC-6(4) के प्रकरणों में मनमानी तरीके से अपनी सुविधा को ध्यागन में रखते हुये राहत राशि निकाली जा रही है ऐसा ही प्रकरण पटवारी हल्काे उमरिया के ग्राम भेलमा के पिछले 5-6 महीनों के अंदर के चार प्रकरण सामने आये जिसमें १. रूपलाल सिंह मार्को पिता रामगरीब २. हूपलाल पिता ऐतू राठौर ३. सुपेत सिंह पिता हीरालाल राठौर ४. अर्जुन सिंह राठौर पिता भूरेलाल राठौर का है इन चारों प्रकरणों में समानता इस बात की है कि चारों व्यहक्तियों के एक-एक नग पालतू भैसा आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत हो गये थें। जिसमें रूपलाल को 30000/-रू, हूपलाल को 16000/-रू, सुपेत सिंह को 16000/-रू, तथा अर्जुन सिंह को सिर्फ 12000/-रू तहसीलदार जैतहरी द्वारा स्वी कृत किये गये, चारों प्रकरण में इतनी भिन्ननता क्योंि, क्या/ यह चारों हितग्राही तहसीलदार एवं पटवारी को जितना सुविधा शुल्का मुहैया कराये उस अनुसार राहत राशि स्वी1कृत हुई या कारण कुछ और है। उक्त चारों व्य क्तियों में से अर्जुन सिंह राठौर द्वारा पिछले मंगलवार को जन-सुनवाई में आवेदन किया गया जिसका अभी तक कोई सुनवाई नही हुई। जबकि माननीय कलेक्ट र महोदय द्वारा राजस्वद अभियान चलाया जा रहा जिसमें सभी प्रकार के प्रकरण निराकृत करने के आदेश जारी है किंतु ग्राम के लगें कई ग्राम के कृषको द्वारा बताया गया कि बटवारा नामांतरण के सभी प्रकरणों में पटवारी द्वारा पुल्ली बनाये एक से दो महीने ऊपर हो चुके किंतु प्रकरण में आदेश आज तक नही हुआ, क्याप पटवारी द्वारा पुल्ली जमा नही की गई या सुविधा शुल्कृ की समस्यान है। समस्याआ जो भी हो लेकिन परेशान तो कृषक ही है।


