5 वर्ष से फरार ₹1,93,000/- के वसूली वारंटी आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 —
थाना जैतहरी पुलिस द्वारा वसूली वारंटी के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, माननीय कुटुंब न्यायालय, जिला अनूपपुर द्वारा प्रकरण क्रमांक एमजेसीआर 36/2021, धारा 125(3) जाफौ के अंतर्गत धौकल सिंह गोंड (पिता श्री दलबीर सिंह गोंड), उम्र 45 वर्ष, निवासी खुंटाटोला, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर (म.प्र.) के विरुद्ध ₹1,93,000/- की वसूली वारंटी जारी की गई थी। आरोपी पिछले लगभग 5 वर्षों से फरार था एवं उसने अपनी पत्नी को उक्त राशि का भुगतान नहीं किया था।
थाना जैतहरी पुलिस द्वारा लगातार तलाश करते हुए दिनांक 22 मार्च 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनूपपुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमर वर्मा, उपनिरीक्षक जे.पी.एच. तिर्की, सहायक उपनिरीक्षक जयसिंह एवं आरक्षक क्रमांक 312 मनीष सिंह तोमर की सराहनीय भूमिका रही।


