दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

Date:

Share post:

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

अनूपपुर

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगननाथ मरकाम जी एवं एस.डी.ओ.पी. श्री नवीन तिवारी जी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा हुई दो नाबालिग बालिकाओ को तत्परता पूर्वक मैहर (जिला मैहर ) से में दस्तयाब कर परिवारजन को सकुशल सुपुर्द करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 19.03.2026 को थाना कोतवाली अनूपपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासी करीब 14 एवं 15 वर्षीय 02 नाबालिग बालिकाओं के अचानक घर से बिना बताये चले जाने एवं रिश्तेदारी एवं परिचितों में पता करने पर ना मिलने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 179/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. एवं अपराध क्रमांक 180/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर पुलिस टीम द्वारा दोनों गुमशुदा नाबालिक बालिकाओ की तत्परता पूर्वक पतासाजी की गई।

टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, सहायक उपनिरीक्षक पवन प्रजापति, आरक्षक दीपक बुन्देला , आरक्षक प्रकाश तिवारी आरक्षक पंकज मिश्रा (साइबर सेल ), महिला आरक्षक ज्योति धार्वे की टीम के द्वारा लगातार प्रयास कर उक्त दोनो नाबालिक बालिकाओ को मैहर रेल्वे स्टेशन (जिला मैहर) से सकुशल दस्तयाब कर परिजनो को सौंपा गया है। दोनो नाबालिक बालिकाओ ने महिला पुलिस अधिकारी को पूछताछ पर बताया कि वह नवरात्रि पर मैहर मां शारदा देवी के दर्शन करने घर में बिना बताये चली गई थी। दोनो नाबालिक बालिकाओं के परिजनो ने अनूपपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

5 वर्ष से फरार ₹1,93,000/- के वसूली वारंटी आरोपी  गिरफ्तार

5 वर्ष से फरार ₹1,93,000/- के वसूली वारंटी आरोपी  गिरफ्तार अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा...