अनूपपुर, सीटू ने नोएडा सहित अन्य राज्यों में हो रहे श्रमिकों के दमन के खिलाफ एकजुटता दिखाया।

Date:

Share post:

अनूपपुर,
सीटू ने नोएडा सहित अन्य राज्यों में हो रहे श्रमिकों के दमन के खिलाफ एकजुटता दिखाया।

मजदूरों के समर्थन में सीटू ने किया प्रदर्शन

अनूपपुर 16 अप्रेल। सेन्टर ऑफ इण्डियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने भाजपा सरकारों नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम सहित पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मजदूरों की जायज मांगों के लिए किये गये आन्दोलन पर लगातार हो रहे हमले, बर्बर दमन एवं पुलिसिया कार्यवाही की कड़े शब्दो में निंदा करते हुए इसके खिलाफ संगठन के राष्ट्रीय आह्वान पर राजनगर एवं भालूमाड़ा में प्रदर्शन कर श्रमिकों के समर्थन में एकजुटता व्यक्त करते हुए नारेबाजी करते हुए श्रमिकों पर सभी प्रकार के दमन व हमलों पर सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर रोक लगाने की मांग उठाई । इस मौके पर उपस्थित संगठन के जिला के महासचिव इन्द्र पति सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार पूंजीपतियों के लाभ के लिए श्रमिकों पर लगातार दमन कर रही है, श्रमिक अपने जीवन यापन के लिए संगठित होकर काफी समय से 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे हैं। सरकारी व निजी क्षेत्र में काम कर रहे ठेका श्रमिको का भारी शोषण हो रहा है । 8-10 हजार वेतन पर 12-14 घंटे तक काम कराया जा रहा है, सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा से वंचित करते हुए श्रमिकों को साप्ताहिक अवकाश, पी.एफ., बोनस, नौकरी की सुरक्षा यहां तक कि उन्हे काम के दौरान बुनियादी सुरक्षा तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
हाल ही मे लागू की गई चारों श्रम संहिताओं को मालिकों के हक में एवं श्रमिक वर्ग के शोषण के लिए एक हथियार की तरह केंद्र सरकार इन चारों श्रम संहिताओं को लागू करने की कोशिश में है । सीटू नेता ने आगे बताया कि इससे न केवल मजदूरों के वेतन भत्तों में कटौती होगी, काम के घन्टे बढ़ेंगे, वरन् श्रमिक अधिकार और भी अधिक कमजोर होगें तथा ठेका प्रथा स्थाई हो जायेगी। उन्होने इसके खिलाफ श्रमिकों से संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया। इस आंदोलन में सीटू जिला अनूपपुर के अध्यक्ष कामरेड रामू यादव, कामरेड अनिल शर्मा, कामरेड शारदा सिंह, कामरेड रघुबर प्रसाद, कामरेड प्रमोद कुमार, कामरेड राधेश्याम यादव,कामरेड देवेन्द्र कुमार निराला , आदि साथियों का योगदान सराहनीय रहा है।

Related articles

बिना किसी कानूनी विरासत के फर्स्ट जेनरेशन लॉयर बनना अपने आप में एक संघर्ष है, मात्र यह एक पेशा नहीं, सामाजिक आर्थिक राजनीतिक व्यवसायिक...

5 बिना किसी कानूनी विरासत के फर्स्ट जेनरेशन लॉयर बनना अपने आप में एक संघर्ष है, मात्र यह एक...

अनूपपुर जिला से बड़ी खबर : एम.बी. पावर (एम.पी.) लिमिटेड जैतहरी के श्रमिकों की समस्याओं पर मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव...

*अनूपपुर जिला से बड़ी खबर : एम.बी. पावर (एम.पी.) लिमिटेड जैतहरी के श्रमिकों की समस्याओं पर मध्यप्रदेश शासन श्रम...

ग्राम जरही मे डॉ. अंबेडकर जी के प्रतिमा अनावरण समारोह कार्यक्रम

पुष्पराजगढ़ अनूपपुर- अनूपपुर जिले के समस्त नागरिकों को आमंत्रित किया जाता है कि संविधान निर्माता,भारत रत्न, डॉ. भीमराव...

जवाली में बन रहे रेलवे स्टेशन को ‘कटघोरा’ नाम देने पर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी,

नाम बदलकर ‘जवाली’ करने की मांग तेज चाकाबुड़ा (विनोद साहू की रिपोर्ट):-  गेवरा–पेंड्रा रेलवे कॉरिडोर के तहत ग्राम पंचायत...