देवरी के टूटे पुल की मरम्मत की मांग को लेकर बांकीमोंगरा-सुतरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम।

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बाकी मोगरा(प्रकाश साहू की रिपोर्ट):-  ग्राम देवरी स्थित लंबे समय से टूटे पुल के मरम्मत कार्य की मांग को लेकर शुक्रवार को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बांकीमोंगरा-सुतरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के सड़क पर उतरने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

बारिश के बीच भी प्रदर्शनकारी सड़क पर डटे रहे और ग्राम देवरी के क्षतिग्रस्त पुल का शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। चक्काजाम के कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ और राहगीरों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर यातायात व्यवस्था सुचारू कराने का प्रयास किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देवरी का पुल लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी हो रही है। पुल की स्थिति को देखते हुए जल्द मरम्मत कार्य शुरू किया जाना आवश्यक है।

बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से चक्काजाम स्थल पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।

      Related articles

      राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती पर जैतहरी में दिखा समाज का बिखराव, एकता पर उठे गंभीर सवाल

      जैतहरी। अनूपपुर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती इस वर्ष जैतहरी में पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई,...

      वीर दुर्गादास राठौर जयंती कार्यक्रम उदय वस्त्रालय जैतहरी में भाई अर्जुन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन मे नवनिर्वाचित समाज के जिला अध्यक्ष उदय सिंह राठौड़...

      उक्त कार्यक्रम वीर दुर्गादास राठौर जयंती कार्यक्रम उदय वस्त्रालय जैतहरी में भाई अर्जुन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन मे...

      वन्य जीव बचाने में जैतहरी टीम अव्वल: अपराध घटित होने से पहले दबोचे गए बोधू और दुर्गेश* —

      -*जैतहरी में वन विभाग की सजगता से टला बड़ा वन्य जीव अपराध, 2 शिकारी न्यायिक हिरासत में**अनूपपुर।* वन्य प्राणियों...

      डभरा में 17 अगस्त को लगेगा निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच शिविर

       डभरा। नगर पंचायत डभरा में 17 अगस्त 2026, सोमवार को निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच एवं निदान...