बिलासपुर:-सिविल लाइन में महिला ने किया सुसाइड…

Date:

Share post:

छत्तीसगढ़:- बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला साई विहार में रहने वाली महिला ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया,पुलिस को शव के पास एक सुसाइड नोट मिला है।सुसाइड नोट में किसी को भी परेशान नहीं करने की बात लिखी गई है।

कहां का है मामला : महिला की आत्महत्या का मामला मंगला क्षेत्र के शांति विहार कॉलोनी का है। यहां राजीव अग्रवाल नाम का युवक ऑटो चलाता है। उसने बबिता पाठक से 12 साल पहले प्रेम विवाह किया था। ये लोग चार साल पहले मध्यप्रदेश के बिजुरी से आकर बिलासपुर के मंगला में साईं विहार कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार को अपनी ऑटो लेकर राजीव काम पर गया था। इसके बाद बबिता ने 12 साल के बेटे को आई लव यू कहकर स्कूल भेजा।

बेटे ने मां से पूछा सवाल : बेटे को स्कूल भेजने से पहले अपनी मां के आई लव यू कहने पर बेटे ने सवाल पूछा तो उसने मना किया। मां ने बेटे को जल्दी स्कूल से आने के लिए कहकर स्कूल भेज दिया,‌ जब दोपहर 12 बजे बच्चा स्कूल से घर पहुंचा तो मकान का दरवाजा खुला हुआ था।अंदर कमरे में उसकी मां नहीं थी। उसने स्टोर रूम में जाकर देखा तो मां का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। उसने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। साथ ही आसपास के लोगों को बताकर इसकी सूचना पुलिस को दी।

शव के पास मिला सुसाइड नोट : सूचना पाकर पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां शव के पास एक सुसाइड नोट भी पड़ा मिला। जिस पर किसी को तंग नहीं करने और दोषी नहीं ठहराने की बात लिखी हुई थी। सुसाइड नोट में परिवार वालों से माफी मांगी गई है। पुलिस ने इसकी सूचना महिला के मायके वालों को दी है। शव का पंचनामा कर मर्चूरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...