कोरबा : सैला गौठान में नियमित रूप से हो रही गोबर खरीदी

Date:

Share post:

गौठान में 510.90 क्विंटल खाद का उत्पादन एवं 452.30 क्विंटल वर्मी खाद का किया गया है विक्रय

शुभ संकेत/कोरबा:-पाली के सैला गौठान में नियमित रूप से गोबर की खरीदी की जा रही है। गौठान में कार्यरत उजाला स्व सहायता समूह द्वारा योजना प्रारंभ से लेकर अब तक 510.90 क्विंटल वर्मी खाद का उत्पादन किया गया है। जिससे 452.30 क्विंटल वर्मी खाद का विक्रय किया जा चुका है। जिससे 1 लाख 77 हजार 301 रुपए की आय अर्जित किया गया है।

सीईओ जनपद पंचायत पाली ने सैला गौठान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गौठान में प्रतिदिवस किसानों एवं पशुपालकों से 2 से 3 क्विंटल गोबर क्रय किया जा रहा है। ग्रीष्म काल में फसल नहीं होने के कारण मवेशी गौठान में नहीं आ रहे हैं। गौठान में चारा एवं पानी की सुविधा उपलब्ध है। गौठान में निर्मित कोटना के ऊपर लकड़ी व बांस से अस्थाई शेड बनाया गया था। जो आंधी-तूफान से गिर गया है। साथ ही गोबर खरीदी हेतु स्थायी शेड तैयार किया गया है, जिसमें नियमित रूप से गोबर खरीदी किया जा रहा है। सैला गौठान में नियमित रूप से गोबर की खरीदी एवं वर्मी खाद छनाई व विक्रय करते हुए महिला समूह के आय में वृद्धि हुई है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...