देश:-गन्ना किसानों के लिए 315 रुपये प्रति क्विंटल एफआरपी तय

Date:

Share post:

शुभ संकेत/खेती-किसानी:-गन्ना किसानों के लिए 315 रुपये प्रति क्विंटल एफआरपी तय – गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर कैबिनेट कमेटी ने 10.25 प्रतिशत की मूलभूत रिकवरी दर के लिए 315 रुपये प्रति क्विंटल पर चीनी सीजन 2023-24 अक्टूबर-सितंबर के लिए गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य ( एफआरपी ) को मंजूरी दे दी।

10.25 प्रतिशत से अधिक की रिकवरी में प्रत्येक 0.1 प्रतिशत की वृद्धि के लिए 3.07 रुपये प्रति क्विंटल का प्रीमियम प्रदान करने और रिकवरी में प्रत्येक 0.1 प्रतिशत की कमी के लिए एफआरपी में 3.07 रुपये प्रति क्विंटल की कमी करने को मंजूरी दी गई है।

इसके अतिरिक्त, गन्ना किसानों के हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से सरकार ने यह भी निर्णय किया है कि उन चीनी मिलों के मामलों में कोई कटौती नहीं होगी जहां रिकवरी 9.5 प्रतिशत से कम है। ऐसे किसानों को चालू चीनी सीजन 2022-23 में 282.125 रुपये प्रति क्विंटल के स्थान पर आगामी चीनी सीजन 2023-24 में गन्ने के लिए 291.975 रुपये प्रति क्विंटल प्राप्त होंगे।

चीनी सीजन 2023-24 के लिए गन्ने के उत्पादन की लागत 157 रुपये प्रति क्विंटल है। 315 रुपये प्रति क्विंटल की रिकवरी दर पर यह एफआरपी उत्पादन लागत से 100.06 प्रतिशत से अधिक है। चीनी सीजन 2023-24 के लिए एफआरपी वर्तमान चीनी सीजन 2022-23 की तुलना में 3.28 प्रतिशत अधिक है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – शुभ संकेत न्यूज़)

03 जून 2023, मेघालय: लंपी वायरस से मेघालय राज्य में 20 गायों की मौत – मेघालय सरकार ने बुधवार को गायों में लंपी वायरस पाए जाने के बाद री-भोई और दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले के कई गांवों को संक्रमित

08 जून 2023,भोपाल: युवाओं को कृषि यंत्रीकरण क्षेत्र में कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका – संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी के अधीन प्रदेश में 6 स्थानों भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, ग्वालियर, सतना एवं सागर में कौशल विकास केन्द्र संचालित किये जा

मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 13 जून 2023, इंदौर: इंदौर जिले के 9 हजार से अधिक किसान होंगे लाभान्वित – राज्य शासन की किसान हितैषी मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के तहत इंदौर जिले के 9 हजार 46 किसानों के

29 जून 2023, नई दिल्ली: गन्ना किसानों के लिए 315 रुपये प्रति क्विंटल एफआरपी तय – गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर कैबिनेट कमेटी ने 10.25 प्रतिशत

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...