सीपत:-ट्रक ड्राइवर और हेल्पर पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार…24 घण्टे के भीतर हुई कार्रवाई

Date:

Share post:

सीपत:-(रितेश सिंह की रिपोर्ट) सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौड़िया 23 अक्टूबर को मामूली विवाद पर ट्रक ड्राइवर और हेल्फर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर को रात 8 बजे ट्रक ड्राईवर परमानंद साहू और अशोक कुमार केवट ग्राम कौड़िया ट्रक क्रमांक सीजी 10 एव्ही 6785 से गया हुआ था। जहां उन्होंने ट्रक को साई मंदिर ग्राम कौड़िया के पास खड़े किये थे ट्रक को खड़े कर उतर रहे थे उसी समय गांव के ललित यादव, नूतन राठौर, ब्यास राठौर एवं अजय यादव मौके पर पहुंच ट्रक को हटाने के लिए विवाद करने लगे।


इसी बीच विवाद देखते ही देखते बढ़ गया। जहां ललित यादव ने जान से मारने की नियत से आहत अशोक कुमार केवट पर चाकू से हमला कर दिया। वही ट्रक ड्राईवर परमानंद साहू को लाठी से जमकर पीट दिया। यही नहीं ट्रक पर भी जमकर गुस्सा निकाला गया। जिसकी शिकायत घायल के भाई रामेश्वर केवट ने सीपत थाने में दर्ज कराई थी। मामले में सीपत पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू की जहां घटना के 24 घंटे के दौरान ही आरोपियों की पतासाजी शुरू करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले में स्थानीय पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!