राज्योत्सव 2022: एक नवंबर को ओपन थियेटर घण्टाघर में होगा जिला स्तरीय आयोजन

Date:

Share post:

विभागीय प्रदर्शनियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगी शाम

सफल आयोजन के लिए कलेक्टर झा ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

कोरबा -: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस एक नवंबर को कोरबा जिला मुख्यालय में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्योत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम कोरबा शहर स्थित ओपन थियेटर घण्टाघर में आयोजित किया जाएगा। एक दिवसीय कार्यक्रम में शासकीय विभागों की प्रदर्शनियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर संजीव झा ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी है। कलेक्टर झा ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए जरूरी निर्देश भी दिए है। कलेक्टर झा ने एक नवंबर को आयोजित होने वाले एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए मंच व्यवस्था, पण्डाल, साउंड सिस्टम, स्टेज डेकोरेशन संबंधित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में पर्याप्त रौशनी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। साथ ही कार्यक्रम स्थल में बिजली की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं अन्य आकस्मिक व्यवस्था के लिए पर्याप्त क्षमता के जनरेटर एवं ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए है।
           कलेक्टर झा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए दलों का चयन एवं सांस्कृतिक दलों की अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा को जिम्मेदारी सौंपी है। कलेक्टर ने एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान शासकीय योजनाओं पर आधारित विभागीय प्रदर्शनी के लिए स्टॉल व्यवस्था, स्टॉलों का आबंटन आदि के लिए भी जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर नियंत्रण कक्ष एवं प्राथमिक चिकित्सा एवं एम्बुलेंस आदि की आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए है। कलेक्टर  झा ने कार्यक्रम स्थल पर आसपास की सुरक्षा एवं यातायात संबंधी आवश्यक व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। कार्यक्रम स्थल पर अग्नि शमन यंत्रो की व्यवस्था, पर्याप्त पानी टैंकरों एवं साफ-सफाई के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम एवं नगर सेना के अधिकारियों को दिए है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...