बिलासपुर:-आयुष्मान मेला में 385 मरीजों का हुआ इलाज

Date:

Share post:

हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण


शुभ संकेत/बिलासपुर :-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर में आज आयुष्मान भवः गतिविधि के अंतर्गत आयुष्मान मेला का आयोजन किया गया, जिसमें सभी हितग्राहियों के विभिन्न बीमारियों का इलाज तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्त जांच की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित आयुष्मान मेला में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रोशन शुक्ला, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण सिंह ठाकुर, मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. विवेकानंद मिश्रा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ ज्योति रानी आचार्य, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राज किरण शर्मा के द्वारा एन सी डी स्क्रीनिंग ,टीबी , लेप्रोसी जांच, नेत्र जांच सहित अन्य जांच की गई और 385 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया। मुख्य अतिथि ने स्वास्थ्य मेला के सफल आयोजन पर बधाई दी । इस अवसर पर हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी तखतपुर डॉ. सुनील हंसराज तथा श्री मुन्ना श्रीवास, बीपीएम श्री केशर सिंह, डॉ प्रमोद श्रीधर, श्री अंशुमान तिवारी सहित अन्य सभी स्टाफ उपस्थित थे।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...