विकासखण्ड करतला में दिव्यांग बच्चों हेतु आकलन शिविर हुआ आयोजित

Date:

Share post:

शिविर में 86 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सहायक उपकरण व दिव्यांग प्रमाण पत्र किया गया प्रदान

कोरबा -: समग्र शिक्षा अंतर्गत कलेक्टर सौरभ कुमार व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विश्वदीप के निर्देश पर विगत दिवस विकासखण्ड करतला में दिव्यांग बच्चो हेतु आकलन शिविर आयोजित हुआ। शिविर में जिला अस्पताल की विभिन्न विशेषज्ञों की टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य व दिव्यांगता का आंकलन किया गया।
आंकलन शिविर में कुल 86 बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत 9 बच्चों को 40 प्रतिशत से ऊपर की दिव्यांगता पाई गई जिसका प्रमाणपत्र मेडिकल टीम द्वारा बनाया जा रहा है। साथ ही कुछ जरूरत मंद बच्चांे को ट्राई साइकल, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान की गई। इस अवसर पर संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी सहित सम्बंधित बच्चो के शिक्षक व पालक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि यह आकलन शिविर प्रत्येक विकास खण्डों में 11 दिसंबर 2023 से आयोजित की जा रही है, जिससे दिव्यांग बच्चो को आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किया जा सके।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...